फ़ॉलोअर

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2011

परफ़ॉर्मेंस

पैरेण्ट-टीचर मीटिंग थी। उसमें बच्चों के परफ़ॉर्मेंस को लेकर चर्चा हो रही थी।

अब खदेरन का नंबर आया।

भगावन भी साथ में था।

images (23)fea8-1_1218219036_mक्लास टीचर मिस स्वीटी ने भगावन की रिपोर्टबुक उसके पापा खदेरन को दिखाते हुए कहा, “आप का लड़का परले दर्ज़े का बेवकूफ़ है। देखिए इसके नम्बर। गणित में 9, साइंस में 6, हिंदी में 8, इंगलिश में 5, सोशल में 7, टोटल 35.’’

खदेरन ने हैरानी से कहा, “अरे वाह! वाह-वाह!! ‘टोटल’ में तो कमाल ही कर दिया भगावन ने!!! इस सब्जेक्ट को तो मैंने पढाया भी नहीं था!!!!”

बुधवार, 9 फ़रवरी 2011

खदेरन और फाटक बाबू के (संवाद) बतकुच्चन --- शोक सभा

खदेरन और फाटक बाबू के (संवाद) बतकुच्चन ---

शोक सभा

पार्क में यूंही बहुत देर से दोनों बैठे थे।

बात-चीत का स्टॉक लगभग ख़त्म था।

पर दोनों को अभी भी घर जाने का  मन नहीं था।

अब बात-चीत बतकुच्चन तक पहुंच गई थी।

इस परिप्रेक्ष्य में ……

खदेरन और फाटक बाबू के (संवाद) बतकुच्चन ---

फाटक बाबू (जम्हाई लेते हुए) :: तुम कभी किसी शोक सभा में गए हो।

खदेरन (आसमान की तरफ़ देखते हुए) :: हां, गया था। (जम्हाई लेते हुए) दो घंटे बैठा रहा … पर किसी ने हंस के बात तक नहीं की।

सोमवार, 7 फ़रवरी 2011

नाखून चबाना

भगावन को बढती उम्र के साथ एक बुरी आदत ने जकड़ रखा था।

बहुत से बच्चों में यह आदत पाई जाती है।

वह अपने हाथों के नाखून चबाने लगा है।

दिन भर उसे कुटुर-कुटुर नाखून चबाते देख खदेरन और फुलमतिया जी चिन्ता में पड़ गए। बहुत प्रयास किया पर उसकी ये आदत छूटती ही नहीं थी।

फाटक बाबू से अपनी समस्या सुनाई। फाटक बाबू ने कहा, “नो प्रोबलम खदेरन! आज आजकल बाबा रामदेव का शिविर लगा हुआ है शहर में। फुलमतिया जी! उसे उसमें भेज दीजिए। उसकी यह बुरी आदत छूट जाएगी।”

दोनों खुश। भगावन को अगले दिन से ही बाबा रामदेव के शिविर में भेज दिया गया।

एक सप्ताह बाद भगावन लौटा। प्रशिक्षित हो कर।

अब वह पैर के भी नाखून चबाने लगा था!!!

शनिवार, 5 फ़रवरी 2011

सुनो कहानी … एक था राजा …

भगावन को नींद नहीं आ रही थी।

उसने अपनी मां से कहा, “मां! मां!! … आज कोई कहानी सुनाओ ना …।”

फुलमतिया जी ने भगावन के सर पर हाथ फेरा और कहानी सुनाना शुरु किया, “एक था राजा …..!”

फुलमतिया जी के आगे कुछ बोलने के पहले ही भगावन ने बात काटते हुए कहा, “ओह मां! कोई और कहानी सुनाओ ना …… टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले के बारे में मुझे सब पता है!!!”

शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2011

सबसे योग्य बैचलर

वह देश की सबसे शक्तिशाली महिला नेता का बेटा है।

वह देश का सबसे योग्य बैचलर है।

पर उसकी शादी नहीं हो रही है।

वह बड़ा ही दुखी है। अपनी मां के पास जाता है, और कहता है, “मौम! आपकी वजह से मेरी शादी नहीं हो पा रही है।”

उसकी मां परेशान हो जाती है, “क्यों बेटा????????????”

वह बताता है, “आप अपने सारे भाषणों में यह कहती हैं और वही हर तरफ़ लिखा भी है, (……) को बहू – मत – दो !!!!!”

गुरुवार, 3 फ़रवरी 2011

पहला ऑप्रेशन

डॉक्टर उठावन सिंह ने अपनी ज़िन्दगी का पहला ऑप्रेशन किया!

ऑप्रेशन के थोड़ी देर बाद ही पेशेंट मर गया!!

मरीज़ के मरने के बाद डॉक्टर ने दीवार पर टंगी भगवान की तस्वीर की ओर हाथ जोड़कर सिर झुकाकर पूरी श्रद्धा के साथ कहा, “हे प्रभू! मेरी ओर से ये पहली भेट स्वीकार कीजिए!!!”

बुधवार, 2 फ़रवरी 2011

न्यूटन एक पेड़ के नीचे

क्लास चल रही थी। शिक्षक पढा रहे थे। भगावन सुन रहा था। उसे शिक्षक की बातें बोरिंग लग रही थी।

भौतिकी की क्लास थी। शिक्षक का कहना था, “न्यूटन एक पेड़ के नीचे, गार्डेन में बैठे थे। तभी एक सेब उनके सिर के ऊपर गिरा …. और रेस्ट इज़ हिस्ट्री … उन्होंने गुरुत्त्वाकर्षण की खोज की! समझे?”

सारे छात्र एक स्वर में बोले, “जी सर्र्र्र्र्र!!”

“किसी को कुछ कहना है?”

भगावन बोला, “जी सर!”

शिक्षक, “क्या?”

भगावन, “अगर वह हमारी तरह क्लास में बैठ कर किताबें पढ रहे होते, शिक्षक की लेक्चर सुन रहे होते, तो कुछ न खोज पाते!”