“तो यह मान लूं कि अब हमारे बीच कुछ नहीं रहा।”
“हां।”
“उफ़! मैं तुम्हें भुला नहीं सकता!!”
“यह तुम्हारा प्रोबलम है।”
“तुम मेरे सारे लव लेटर वापस कर दो!”
“ये टोकड़ी सामने पड़ी है। इसमें से जो तुम्हारे हों निकाल लो।”
“तुम्हें जो मैंने हीरे की अंगूठी पहनाई थी, वह दे दो। उसे देखे कर तुम्हें याद किया करूंगा।”
“तुम यह सोच कर मुझे याद करना कि मुझसे तुमने रिंग मांगी थी, लेकिन मैंने नहीं दी।”