किताबे ग़म में ख़ुशी का ठिकाना ढ़ूंढ़ो, अगर जीना है तो हंसी का बहाना ढ़ूंढ़ो।
भगावन की क्लास टीच गुनगुनिया ने भगावन से पिछले दिनों स्कूल न आने का करण पूछा, “पिछले कई दिनों से तुम स्कूल क्यों नहीं आ रहे थे?”
भगावन ने कहा, “जी मैम, मुझे बर्ड फ़्लू हो गया था।”
गुनगुनिया ने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा, “क्या बकते हो?! ये तो मुर्गी की बीमारी है।”
भगावन ने समझाया, “तो आपने मुझे इंसान रहने कहां दिया है मैम, रोज़ तो मुझे मुर्गा बनाती हैं।”