चोर चाकू दिखाते हुए यात्री से, “अबे, तेरे पैसे निकाल।”
आदमी, “अबे तू जानता है मैं कौन हूं?”
“कौन?”
“मैं नेता हूं।”
चोर, “अच्छा! तो फिर मेरे पैसे निकाल …!”
चोर चाकू दिखाते हुए यात्री से, “अबे, तेरे पैसे निकाल।”
आदमी, “अबे तू जानता है मैं कौन हूं?”
“कौन?”
“मैं नेता हूं।”
चोर, “अच्छा! तो फिर मेरे पैसे निकाल …!”
उस दिन खदेरन बहुत दुखी था। हर तरफ़ से निराशा उसके हाथ लगी थी। निराशा की पराकाष्ठा की स्थिति में उसके मुंह से निकला, “ऐसी ज़िन्दगी से तो मौत अच्छी।”
अचानक वहां यमदूत प्रकट हुआ और अट्टहास करने लगा, “हा-हा-हा-हा…”
खदेरन ने उसकी ओर देखा और पूछा, “तुम कौन और क्या लेने आए हो?”
“मैं यम दूत और तुम्हारी जान लेने आया हूं।”
“क्यों?”
“अभी तो तुमने कहा था ‘ऐसी ज़िन्दगी से तो मौत अच्छी’ …।”
“लो कर लो बात! अब दुखी आदमी मज़ाक़ भी नहीं कर सकता।”
क्लास में गणिट का टेस्ट लेने के बाद परिणाम बताया जा रहा था। भगावन की क्लास टीचर मिस गुनगुनिया ने भगावन को पास बुलाया और बोली, “इस बार गणित में तुम्हें 50 नंबर देते हुए मुझे खुशी हुई।”
भगावन ने कहा, “मैम, यहां भी आपने अपना घाटा कर लिया।”
मिस गुनगुनिया ने पूछा, “घाटा, वो कैसे?”
भगावन ने कहा, “आप अगर 100 नंबर देतीं, तो आपको दोगुनी खुशी होती ..।”
एक दिन खदेरन का बेटा भगावन फाटक बाबू से पूछ बैठा, “अंकल आपके सिर के बाल सफेद और मूछें बिल्कुल काली हैं, ऐसा क्यों?”
फाटक बाबू ने जवाब दिया, “बेटा मेरी मूछें सिर के बालों से 15-20 साल छोटी हैं ना, इसलिए।”