फ़ॉलोअर

बुझावन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बुझावन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 25 नवंबर 2010

बुझावन के प्रश्न बतावन का जवाब-१२

बुझावन :: अच्छा यह बताइए कि लेक्चरर कौन होता है?

 

 

बतावन :: लेक्चरर वह व्यक्ति होता है जो उस समय भी बिना रुके बोलता रहता है जब कोई दूसरा सो रहा हो।

शनिवार, 20 नवंबर 2010

बुझावन के प्रश्‍न, बतावन का जवाब!-11

बुझावन के प्रश्‍न, बतावन का जवाब!-11

बुझावन : अच्छा ये बताओ दफ़्तरों मे ‘GOOD COMMUNICATION SKILLS ’ वाला किसे कहा जाता है?




बतावन : वेरी सिम्पल! उसे जो SPENDS LOT OF TIME ON PHONE!!!

गुरुवार, 4 नवंबर 2010

बुझावन के प्रश्‍न, बतावन का जवाब-१२

बुझावान : ये बताइए कि भविष्यवाणी करने वाला ऑक्टोपस कैसे मरा?

 

 बतावन : हर्ट अटैक से!

 

 बुझावान : क्यॊं हुआ हर्ट अटैक?

 

 बतावन : किसी भारतीय ने ऑक्टोपस से पूछ लिया था – कि भारत फुटबॉल वर्ल्डकप कब जीतेगा?

गुरुवार, 14 अक्टूबर 2010

बुझावन के प्रश्‍न, बतावन का जवाब-११

बुझावन के प्रश्‍न, बतावन का जवाब-9

बुझावान : ये बताइए कि सामाजिक सक्रिय (ACTIVE SOCIALLY) किस तरह के लोगों को कहा जाता है?

 

बतावन : जम कर, सबके साथ मदिरापान करने (DRINKS A LOT) वाले को!

गुरुवार, 7 अक्टूबर 2010

बुझावन के प्रश्‍न, बतावन का जवाब!-10

एक मुस्कान ही शांति की शुरुआत है!

बुझावन के प्रश्‍न,

बतावन का जवाब!-10

बुझावन : अच्छा ये बताओ कि सरकारी दफ़्तर में RELAXED ATTITUDE वाला व्यक्ति किसे कहा जाता है?

बतावन : वो जो डेस्क पर ही सो जाता है।

गुरुवार, 30 सितंबर 2010

बुझावन के प्रश्‍न, बतावन का जवाब-9

बुझावन के प्रश्‍न, बतावन का जवाब-9

बुझावान : ये बताइए कि दफ़्तरों में अपने कैरियर के प्रति सचेष्ट (CAREER MINDED) किस तरह के कर्मचारियों को कहा जाता है?

बतावन : लोगों की पीठ में छूरा घोंपने (BACK STABBER) वाले को!

गुरुवार, 16 सितंबर 2010

बुझावन के प्रश्‍न, बतावन का जवाब!-7

हंसना ज़रूरी है, क्यूंकि …


दिल खोलकर और ताली पीट्ते हुए हंसने से ब्लड सर्कुलेशन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है।

बुझावन के प्रश्‍न, बतावन का जवाब!-7


बुझावन : अच्छा ये बताओ इंद्रधनुष और पुलिसवालों में क्या समानता होती है?

 

 

बतावन : दोनों तूफान के गुज़रने के बाद ही नज़र आते हैं!

गुरुवार, 9 सितंबर 2010

बुझावन के प्रश्‍न, बतावन का जवाब-6

बुझावन के प्रश्‍न, बतावन का जवाब-6

बुझावान : ये बताइए कि दफ़्तरों में निष्ठावान या स्वामिभक्त (LOYAL) किस तरह के कर्मचारियों को कहा जाता है?

बतावन : उनको जो और कहीं नौकरी नहीं पा सकते!

गुरुवार, 26 अगस्त 2010

बुझावन के प्रश्‍न, बतावन का जवाब!-4

हंसना ज़रूरी है क्यूंकि …


हंसने से मस्तिस्क को ऑक्सीजन मिलता है।

बुझावन के प्रश्‍न, बतावन का जवाब!-4

बुझावान : ये बताइए कि कंप्यूटर और औरतों में क्या समानता है?

बतावन : ज्यों ही आपने इनमें से किसी के साथ भी  कमिट्मेंट किया, आपको पता चलता है कि आपकी आधे से अधिक आमदनी इनको  मेंटेन करने के ऊपर ख़र्च हो रहा है।

 

बुझावान : हूं! अच्छा ये बताइए कि कंप्यूटर और पुरुषों में क्या समानता है?

बतावन : ज्यों ही आपने किसी के साथ कमिट किया कि आप महसूस करते हैं कि इससे बेहतर मॉडल उपलब्ध है।

गुरुवार, 19 अगस्त 2010

बुझावन के प्रश्‍न, बतावन का जवाब!-3

हंसना ज़रूरी है क्यूंकि …


हंसने से सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है।

बुझावन के प्रश्‍न, बतावन का जवाब!-3

बुझावान : ये बताइए कि कंप्यूटर और औरतों में क्या समानता है?

बतावन : आप बरसों तक एक ही काम को करते जाएं, अचानक आपको पता चलता है कि यह ग़लत है।

 

बुझावान : हूं! अच्छा ये बताइए कि कंप्यूटर और पुरुषों में क्या समानता है?

बतावन : ऐसा माना जाता है कि वे आपकी समस्याओं का समाधान करेंगे, पर आधे वक़्त तो वो ख़ुद ही एक समस्या होते हैं।

गुरुवार, 12 अगस्त 2010

बुझावन के प्रश्‍न, बतावन का जवाब!-2

हंसना ज़रूरी है क्यूंकि …


हंसने से सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है।

बुझावन के प्रश्‍न, बतावन का जवाब!-2

बुझावान : ये बताइए कि कंप्यूटर और औरतों में क्या समानता है?

बतावन : आपकी छोटी से छोटी ग़लती भी उनकी लंबी याददाश्त में संचित रहती है, ताकि बाद में उनको रिट्रिव किया जा सके।

 

बुझावान : हूं! अच्छा ये बताइए कि कंप्यूटर और पुरुषों में क्या समानता है?

बतावन : उनमें ढेर सारे आंकड़े (डेटा) भरे होते हैं, फिर भी वे क्लूलेस होते हैं

गुरुवार, 5 अगस्त 2010

बुझावन के प्रश्‍न, बतावन का जवाब!

हंसना ज़रूरी है क्यूंकि …


हंसने से मानसिक स्तर बढता है।

बुझावन के प्रश्‍न, बतावन का जवाब!

बुझावान : ये बताइए कि कंप्यूटर और औरतों में क्या समानता है?

 

बतावन : उनको बनाने वाले के अलावा उनके इंटरनल लॉजिक को कोई नहीं समझ सकता।

 

बुझावान : हूं! अच्छा ये बताइए कि कंप्यूटर और पुरुषों में क्या समानता है?

 

बतावन : उनका ध्यान पाने के लिए उन्हें ऑन करना पड़ता है।

सोमवार, 2 अगस्त 2010

लायक़ - नालायक़

हंसना ज़रूरी है क्यूंकि …


हंसी कैलोरी बर्न करने में सहायक होती है।

लायक़ – नालायक़


खदेरन के दोस्त बुझावन ने उससे पूछा, “तुम नालायक को लायक़ बना सकते हो।”

खदेरन ने कहा, “बिल्कुल बना सकता हूं।”

बुझावन ने पूछा, “कैसे?”

खदेरन ने बताया, “नालायक से ना अक्षर हटा कर!”