फ़ॉलोअर

बुधवार, 2 फ़रवरी 2011

न्यूटन एक पेड़ के नीचे

क्लास चल रही थी। शिक्षक पढा रहे थे। भगावन सुन रहा था। उसे शिक्षक की बातें बोरिंग लग रही थी।

भौतिकी की क्लास थी। शिक्षक का कहना था, “न्यूटन एक पेड़ के नीचे, गार्डेन में बैठे थे। तभी एक सेब उनके सिर के ऊपर गिरा …. और रेस्ट इज़ हिस्ट्री … उन्होंने गुरुत्त्वाकर्षण की खोज की! समझे?”

सारे छात्र एक स्वर में बोले, “जी सर्र्र्र्र्र!!”

“किसी को कुछ कहना है?”

भगावन बोला, “जी सर!”

शिक्षक, “क्या?”

भगावन, “अगर वह हमारी तरह क्लास में बैठ कर किताबें पढ रहे होते, शिक्षक की लेक्चर सुन रहे होते, तो कुछ न खोज पाते!”

10 टिप्‍पणियां:

  1. सही है ज्ञान प्रकृति के नजदीक जाने से ही मिलता है।

    जवाब देंहटाएं
  2. टीचर ने भगावन को पीटा नहीं क्या?

    जवाब देंहटाएं
  3. इसको हास्य वाली कैटेगरी ए निकालिये तो..अगले शिक्षक दिवस की सूत्र कथा है यह तो!!

    जवाब देंहटाएं