फ़ॉलोअर

गुरुवार, 15 जुलाई 2010

प्रश्‍न और उत्तर

प्रश्‍न और उत्तर

यह एक ने एस.एम.एस. भेजा था। सोचा आप से शेयर करूँ।

पर इसे पढ़ने से पहले आपके लिए ….

… एक वैधानिक चेतावनी है …

दिमाग का इस्तेमाल करना सख़्त मना है!!!


एक दिन खदेरन से फुलमतिया जी ने प्रश्न किया ----

प्रश्‍न : आप एक क़्श्ती में सवार हैं। क़श्ती नदी के बीच में है। आपके पास दो मोम्बत्तियां हैं। और आपको एक मोमबत्ती जलानी है। आपके पास क़श्ती में कुछ भी नहीं है। आप कैसे जलाएंगे?????

खदेरन को चिंतामग्न देख फुलमतिया जी ने पूछा, “क्यों हो गई दिमाग की बत्ती गुल?”

खदेरन बोला, “का बताएं फुलमतिया जी .. इतना टेढा प्रश्न है, इसका कोई उत्तर सूझ ही नहीं रहा।”

फुलमतिया जी बोलीं, “अरे! इसका तो बहुते उत्तर है, और बड़ा सरल।”

और फुलमतिया जी लगी खदेरन को समझाने।

एक मोमबत्ती लें। उसे नदी के जल में में फेंक दें। इसके कारण नाव लाइटर (LIGHTER) हो जाएगा। उस

लाइटर (LIGHTER) से आप दूसरी मोमबत्ती जला लीजिए।

व्हाट अन आइडिया!

क्या यह आइडिया पसंद नहीं आया? तो दूसरा खतरनाक उत्तर पेश है।

आप एक मोमबत्ती को ऊपर फेंक दें और उसे कैच करें। आपने तो सुना ही है कि CATCHES WIN MATCHES! इस MATCHES की सहायता से आप दूसरी मोमबत्ती जला लीजिए।

कैसा रहा! क्या? यह भी नहीं जमा! तो एक और उत्तर पेश है।

नदी से पानी अपने हाथ में लीजिए। पानी बूंद-बूंद कर गिरेगा – टिप-टिप! आपने तो सुना ही होगा

टिप-टिप बरसा पानी, पानी ने आग लगाई।

इस आग से मोमबत्ती जला लीजिए।

यह आइडिया भी नाकाफ़ी है। तो एक और उत्तर …

एक मोमबत्ती की प्रशंसा करना शुरु कर दीजिए, दूसरी खुद ही ईर्ष्या से जलने लगेगी!

यह सब सुन खदेरन बोला, ये कौन से स्टाइल में आज आपने उत्तर दिया?

बच के कहां जाएगा फुलमतिया जी बोलीं, “ये महिलाओं के किसी प्रश्न का उत्तर देने का स्टाइल है। लॉजिक हो या ना हो, लेंथ होनी चाहिए!!! क्या समझे!!! …”

7 टिप्‍पणियां:

  1. लॉजिक हो या ना हो, लेंथ होनी चाहिए!!...हा हा...समझ गये!!

    जवाब देंहटाएं
  2. बिल्कुल जी। बात पूरी लेंथ में ही होनी चाहिए।

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत बढ़िया। और वो दिमाग इस्तेमाल न करने का क्या - सवाल पढ़ने के बाद दिमाग इस्तेमाल हो ही नहीं रहा था - ऐसे बन्द हो गया था जैसे जर्मनी वालों का फ़ुटवर्क - स्पेन के सामने।
    :)

    जवाब देंहटाएं
  4. ओह असल बात तो अंत में जाकर पता चली :-)

    जवाब देंहटाएं
  5. तारीफ नहीं करूंगी, दूसरे ब्लागर जलने लगेंगे....... http://gharkibaaten.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  6. “ये महिलाओं के किसी प्रश्न का उत्तर देने का स्टाइल है। लॉजिक हो या ना हो, लेंथ होनी चाहिए!!!

    Sahi farmaya aapne :):)

    जवाब देंहटाएं